Voting ends for student wings, closure in fate ballot by September 11-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विवि छात्रसंघ चुनाव : वोट देेने में सबसे आगे राजस्थान कालेज रहा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 2:43 PM (IST)
राजस्थान विवि छात्रसंघ चुनाव : वोट देेने में सबसे आगे राजस्थान कालेज रहा
जयपुर। राजस्थान में आज जोधपुर संभाग को छोड़कर पूरे प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रसंघ चुनाव में मतगणना समाप्त हो गई। कोटा में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को सुरक्षित रख दिया है। मतगणना 11 सितंबर को होगी। दोपहर एक बजे तक चले मतदान में दोपहर एक बजे तक चले मतदान में राजस्थान विवि में 39.70 फीसदी मतदान रहा। हालांकि यह मतदान प्रतिशत उम्मीद के मुताबिक काफी कम रहा है। वहीं दूसरी ओर चुनावी उम्मीदवारों के समर्थन में अलग-अलग गुटों के छात्र हंगामा करते भी नजर आए। ऐसे में पुलिस ने जयपुर में दस छात्रों को आचांर संहिता का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में लिया है। वोटिंग के आखिरी समय में विवि कैंपस के मुख्य द्वार के ठीक सामने सभी दलों के छात्र गुट समर्थक जमा होकर नारेबाजी करने लग गए। इसके बाद माहौल गर्म होने पर पुलिस ने छात्रों को समझाईस कर वहां से खदेड़ दिया। राजस्थान विवि में 39 फीसदी मतदान रहा। हालांकि यह मतदान प्रतिशत उम्मीद के मुताबिक काफी कम रहा है।

वहीं दूसरी ओर पहले की तरह ही इस बार भी महाराजा कॉलेज में रिकॉर्ड तोड़ मतदान प्रतिशत देखने को मिला है। महाराजा कॉलेज 65.24 फीसदी मतदान रहा है। जबकि पिछली बार यहां 66.74 फीसदी मतदान हुआ था। दूसरी तरफ महारानी में 43.77 फीसदी मतदान हुआ है। पिछली बार महारानी कॉलेज में 45.60 फीसदी हुआ था।

अगर हम राजस्थान कॉलेज की बात करें तो यहां इस बार 61.23 प्रतिशत मतदान रहा है। वहीं पिछली बार यहां 63.15 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार राजस्थान कॉलेज में 3586 वोटर्स में से 2196 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। वहीं कॉमर्स कॉलेज में 46.82 प्रतिशत मतदान हुआ। अगर हम पिछली बार की बात करें तो मतदान 46.49 प्रतिशत रहा था।

वहीं दूसरी ओर चुनावी उम्मीदवारों के समर्थन में अलग-अलग गुटों के छात्र हंगामा करते भी नजर आए। ऐसे में पुलिस ने जयपुर में दस छात्रों को आचांर संहिता का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में लिया है। वोटिंग के आखिरी समय में विवि कैंपस के मुख्य द्वार के ठीक सामने सभी दलों के छात्र गुट समर्थक जमा होकर नारेबाजी करने लग गए। इसके बाद माहौल गर्म होने पर पुलिस ने छात्रों को समझाईस कर वहां से खदेड़ दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement