Voting awareness program organized in SLBS educational institute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसएलबीएस शिक्षण संस्थान में मतदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 01 अप्रैल 2024 5:34 PM (IST)
एसएलबीएस शिक्षण संस्थान में मतदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर। लोकसभा आम चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं में जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ संजय कृष्ण व्यास द्वारा सोमवार को एसएलबीएस शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सभी छात्र, छात्राओं और अध्यापको को वोट डालने की शपथ दिलाई गई व उन को वोटर हेल्पलाइन, सक्षम और सी-विजील एप के बारे में बताया। जिसका उपयोग करके बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों को मत डालने में सहायता की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों की मानव श्रृंखला बनाई गई एवं सभी छात्रों को द्वारा वोट की आकृति मे बैठा कर वोट डालने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्थान के प्रधानाध्यापक डॉ एस ए काजी का डॉ. व्यास ने धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम में डॉ नरेंद्र पुरोहित, आनंद राज पुरोहित ,संस्थान की तरफ से विनिका गहलोत, निरंजन कुमार, पवन कुमार, नितिन कुमार, आर.एस गहलोत, दिलीप सिंह, नरेन्द तांडी व देवेंद्र सिंह भी शरीक हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement