Voter oath administered under sweep campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वीप अभियान के तहत दिलाई मतदाता शपथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 6:15 PM (IST)
स्वीप अभियान के तहत दिलाई मतदाता शपथ
झालावाड़। विधानसभा चुनाव 2023 में आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सुव्यस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अन्तर्गत झालरापाटन क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र में स्टॉफ एवं उपस्थित महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता की जानकारी देते हुए मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता शपथ दिलाकर मतदान के लिए किया प्रेरित
विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पंचायत समिति अकलेरा की ग्राम पंचायत मिश्रोली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में स्वीप अभियान के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के स्टॉफ एवं अन्य उपस्थित महिलाओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया एवं मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को ग्राम पंचायत में निवास करने वाले ग्रामीणों को चुनाव में आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement