Voter awareness program organized under sweep activities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 मार्च 2024 8:32 PM (IST)
स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर। लोकसभा आम चुनाव - 2024 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशानुसार जोधपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में कृषि विभाग जोधपुर द्वारा बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत किसान सेवा केंद्र भोपालगढ़ एवं किसान सेवा केंद्र कस्ती पंचायत समिति बावड़ी में किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को मतदान शपथ दिलाई गई । साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी भी दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी मतदाताओं को सी - विजिल एवं वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement