Advertisement
भरतपुर को विकसित भरतपुर बनाने के लिये राष्ट्रीय लोकदल के लिये करें मतदान : डॉ. गर्ग

डॉ. गर्ग ने भरतपुर विधान सभा क्षेत्र के गांवों में कराये गये विकास कार्यों की चर्चा करते हुये कहा कि क्षेत्र की अधिकांश सडकों का नवीनकरण करा दिया गया है तथा शेष सडकों का कार्य शीघ्र पूरा हो जायेगा। उन्हांेने बताया कि चुनाव के दौरान जो वादे किये थे वे अधिकांश पूरे हो गये हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढोतरी के साथ ही स्कूलों के क्रमोन्नयन, अतिरिक्त विषय खुलवाने, खेल स्टेडीयमों का निर्माण कराने, लाइब्रेरी स्थापित करने जैसे कार्य कराये गये हैं। जनसम्पर्क कार्यक्रमों में पूर्व प्रधान निहाल सिंह, आरएलडी के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, नरेन्द्र बनिया जघीना, पूर्व सरपंच सुरेश पाल, राजवीर आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ उपप्रधान ओमप्रकाश हथैनी, पूर्व सरपंच राजाराम, दिनेश जाटव, चंद्रवीर पहलवान, राधेश्याम बघेल, तुहीराम सरपंच, पूर्व पार्षद अमरसिंह सैनी, आनन्द सरपंच मारौली, महेश कैन, बीपी मदेरणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दयाचन्द पचौरी, सेवर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, पार्षद मुकेश जाटव, जाटव समाज के प्रताप जाटव, पार्षद राकेश होल्कर, राजवीर सहनावली, बंटी, दिनेश पहलवान, सरपंच रनधीर सिंह, दौलतसिंह, सोहनसिंह, आरएलडी के शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, ईश्वर सिंह बछामदी, प्रेमवीर चिकसाना, सात्यकी देशवाल, रनधीर जाटौली घना, नेमसिंह सरपंच इकरन, रवि मुरवारा सरपंच, रनधीर सिंह सरपंच जाटौली रथभान, नत्था मलाह, विजयपाल, राजवीर सिंह, बदले, लक्ष्मण बिलौठी, सहित गांव एवं आस पास के लोग मौजूद थे।
.डॉ.गर्ग शनिवार को आधा दर्जन से अधिक गांवों व चार वार्डों में करेंगे जनसम्पर्क
भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार डॉ. सुभाष गर्ग शनिवार 18 नवम्बर को क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों व चार वार्डों में जनसम्पर्क कर वोट मांगेगे।
डॉ. गर्ग शुक्रवार को गांव मालौनी, नगला खुश्याल, भिरीगंज, खैमरा खुर्द, खैमरा कलां, बांसी विरहना, नगला जट्टा, नगला पूठिया, चार्लीगंज व घुस्यारी एवं शहर के वार्ड 30, 31, 32 व 34 में जनसम्पर्क करेंगे और मतदाताओं को कराये गये विकास कार्यों एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आरएलडी के लिये मतदान करने का आग्रह करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


