vote bond Alliance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोल विधानसभा : बंसल का मन था, प्रत्याशी बन गए इशाक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 10:01 PM (IST)
कोल विधानसभा : बंसल का मन था, प्रत्याशी बन गए इशाक
अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश में सपा व काँग्रेस के गठबंघन के ऐलान के बाद अलीगढ़ की कोल विधान सभा सीट सबसे चर्चित सीट बन गई है। गठबंधन के बाद भी सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। सपा ने अज्जू इशाक को कोल विधानसभा से उम्मीदवार उतारा तो कांग्रेस के विवेक बंसल ने निर्दलीय के रूप में परचा भर दिया। शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक बंसल ने निर्दलीय के रूप में भरा पर्चा वापस ले तो लिया, लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एक मंच पर आकर 14 रैली को सम्बोधित करने वाले अखिलेश यादव व कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अपनी चुनावी रैली में अलीगढ़ के कोल विधान सभा क्षेत्र में क्या दागेंगे एक दूसरे पर निशाना।
ज्ञात हो कि उप्र में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन के बाद कोल विधानसभा क्षेत्र से अखिलेश यादव ने अपने करीबी युवा नेता अज्जू इशाक को टिकट दिया है, जबकि विवेक बंसल कॉंग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और उनकी जनता में अच्छी पकड़ है।

[@ मैदान में दो पहाड़ी, सपा से अपर्णा यादव तो भाजपा से रीता बहुगुणा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement