Voice of farmers become head-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों की आवाज बनेंगी सरपंच

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 4:21 PM (IST)
किसानों की आवाज बनेंगी सरपंच
झुंझुनूं। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती पंचायत हमीरी कलां की सरपंच सरोजदेवी को जिला स्तरीय कृषि विकास समिति का सदस्य मनोनीत किया है। उप निदेशक कृषि विस्तार झुंझुनूं रामकरण सैनी ने यह मनोनयन जयपुर से मिले निर्देश के बाद किया है। सरोजदेवी अब जिला स्तरीय कृषि विकास समिति की बैठकों में किसानों की समस्याओं के समाधान की आवाज उठाएगी और सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए काम करेगी। सरोज ने अपने मनोनयन पर सांसद संतोष अहलावत, अजा आयोग अध्यक्ष सुंदरलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत तथा जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल का आभार जताया है तथा विश्वास जताया है कि वे भाजपा और किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। यह भी पढ़े :उम्र 58 साल और बने हैं कोतवाल,डीजीपी के आदेशों की कर रहे अनदेखी यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement