Vodafone : भारतीय बाजार से बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी में वोडाफोन!
khaskhabar.com: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 11:54 AM (IST)
AGR के तौर पर देने होंगे 28,309 करोड़ रुपए
दरअसल
एडजस्टेड ग्रास रेवेन्यू (एजीआर) पर सुप्रीम कोर्ट के पिछले सप्ताह के
फैसले ने वोडाफोन-आइडिया की राह और मुश्किल कर दी है। कोर्ट के फैसले के
मुताबिक कंपनी को 3 महीने के अंदर 28,309 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। फैसले
के बाद कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट को देखते हुए कंपनी ने स्टॉक
एक्सचेंज को गत 25 अक्टूबर को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कंपनी
पर महत्वपूर्ण असर दिखा है। कंपनी ने यह भी कहा कि कंपनी सुप्रीम कोर्ट के
फैसले का विस्तृत अध्ययन कर रही है और कंपनी अपने अगले कदम का मूल्यांकन कर
रही है।