भरतपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने किरोड़ीलाल मीणा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को गलत करार दिया है। साथ ही उन्होंने इस मामले में जाट समाज के किरोड़ीलाल मीणा के साथ होने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि विधायक मीणा काफी सुलझे, उम्रदराज और सीनियर नेता हैं। जो इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने मीणा पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने मामले की जांच रिटायर जज से कराने, पीड़िता का नारकोटिक टेस्ट कराने की मांग की है।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदीयह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट