Advertisement
वीरेंद्र सचदेवा का आरोप, कहा- ‘दिल्ली और सुल्तानपुर में संजय सिंह के वोट’

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली को मिलने जा रही सौगात पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी 4,500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। झुग्गी में रहने वाले लोगों के लिए फ्लैट बनाए गए हैं, इसकी चाबी दी जाएगी। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंटरों का भी शिलान्यास किया जाएगा। मुझे लगता है कि अगर दिल्ली का विकास संभव है तो वह सिर्फ भाजपा के साथ ही है। इसलिए अब दिल्ली वालों के लिए स्पष्ट संकेत है कि दिल्ली में अगर विकास करना है तो भाजपा के साथ काम करना है। दिल्ली में जब डबल इंजन की सरकार होगी तो बेहतर विकास होगा।"
उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने के सवाल पर कहा, "दिल्ली में किसान और उनकी खेती को कभी भी दर्जा नहीं दिया गया है। दिल्ली में अगर किसानों को अपने लिए ट्रैक्टर भी लेना होता है तो उस पर टैक्स भी अधिक है, इसलिए वह नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए हरियाणा जाते हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पिछले 12 सालों में दिल्ली के किसानों की सुध नहीं ली है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


