Virat Vipra Mahakumbh organized in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विराट विप्र महाकुंभ का कोटा में हुआ आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 27 अगस्त 2023 6:09 PM (IST)
विराट विप्र महाकुंभ का कोटा में हुआ आयोजन
-सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक विषयों पर हुआ गहन मंथन कोटा। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्वब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को दशहरा मैदान में विराट महाकुंभ आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय संयोजक तथा संस्थापक सुशील कुमार ओझा, सीडब्ल्यूसी सदस्य आनंद शर्मा, सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। सुशील कुमार ओझा ने बताया कि हाड़ौती से उठने वाली आवाज की गूंज पूरे राजस्थान प्रदेश में सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में ब्राह्मण स्वयं के अंदर और समाज में अपेक्षित बदलाव लाने के बारे में चर्चा की गई। वहीं सीडब्ल्यूसी सदस्य आनंद शर्मा ने कहा कि समाज में हर वर्ग की अपनी पहचान है ब्राहमणों का स्थान भी महत्वपूर्ण है। तो वहीं कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम बदलने पर भी चर्चा की गई है। इसके साथ लाल डायरी को लेकर आनंद शर्मा ने कहा कि पहले भाजपा खुद का रंग और डायरी देखे फिर बात करे। चुनाव नजदीक आ रहे तो इनसे उम्मीद भी यहीं की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement