Vipra Foundations demonstration against ragging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रैगिंग के विरोध में विप्र फाउंडेशन का प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जून 2024 12:27 PM (IST)
रैगिंग के विरोध में विप्र फाउंडेशन का प्रदर्शन
उदयपुर। डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेज में विप्र समाज के छात्र की रैगिंग करते हुए उसके साथ अमानवीय कृत्य करने के विरोध में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्री पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी केके शर्मा, कौशल आमेटा के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ को दिए ज्ञापन में बताया कि डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विप्र समाज के फर्स्ट ईयर के छात्र पत्रकार कॉलोनी डूंगरपुर निवासी प्रथम व्यास पुत्र दीपेन व्यास के साथ रैगिंग की। सीनियर छात्रों ने जूनियर को धूप में खड़ा कर 48 डिग्री तापमान में 350 उठक-बैठक लगवाईं। इससे प्रथम व्यास की तबीयत खराब होने से उसे अहमदाबाद में भर्ती करवाया। प्रथम व्यास के लीवर और किडनी में इंफेक्शन हो गया और डायलिसिस की नौबत आ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए, पीड़ित परिवार को न्याय के साथ छात्र प्रथम व्यास के इलाज में हुए व्यय का भुगतान कराने की मांग रखी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement