मुंबई। देशभर में बीजेपी नेताओं की गुंडगर्दी और बयानबाजी का दौर जारी है। ताजा मामला महाराष्ट्र के ओस्मानाबाद गांव का है, जहां शिक्षा मंत्री विनोद तावडे के इशारे पर एक किसान की पिटाई की गई। दरअसल, हुआ यूं कि शुक्रवार को विनोद तावडे महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, तभी ओस्मानाबाद के एक गांव में जब उनका काफिला रूका तो एक किसान ने विरोध दर्ज कराते हुए शिक्षा मंत्री के ऊपर दूध का पैकेट फेंक दिया। इसके बाद तावडे के पीए ने विरोध करने वाले किसान की जमकर पिटाई कर दी।