villages get drinking water on New Year gift-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नववर्ष पर 199 गांवों को मिलेगा पेयजल का तोहफा

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 5:53 PM (IST)
नववर्ष पर 199 गांवों को मिलेगा पेयजल का तोहफा
टोंक। जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा हैं कि बीसलपुर बांध परियोजना की पेयजल योजना से प्रथम फैज में जुडऩे वाले 199 गांवों को नये साल के प्रथम दिन (1 जनवरी 2017)मीठा एवं शुद्ध पेयजल आमजनों को सौगात के रूप में दिया जाएगा। जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा शुक्रवार की रात्रि को निवाई पंचायत समिति की ग्राम पंचायत राहोली के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान बीसलपुर बांध परियोजना के अधिकारियो को निर्देश दे रहे थे। उन्होने बीसलपुर बांध परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि टंकी तक पानी का ट्रायल हो चुका हैं तो टंकी पर एक पीएसपी लगा दे ताकि लोग अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार पेयजल आपूर्ति कर सके। इस पर अधिकारियों ने जिला कलक्टर को आश्वस्त किया कि एक दो दिन में गांव वालों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था कर दी जाएगी । यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं... यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement