Villagers welcomed Nandini when she was selected in Indian Air Force-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नंदनी का चयन इंडियन एयर फ़ोर्स में होने पर गांव वालों ने किया स्वागत

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जून 2024 1:12 PM (IST)
नंदनी का चयन इंडियन एयर फ़ोर्स में होने पर गांव वालों ने किया स्वागत
पलवल। पलवल जिले के गाँव गढ़ी पट्टी की रहने वाली गाँव की बेटी नंदनी सौरोत का चयन इंडियन एयर फ़ोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर हुआ है। गाँव के लोगों ने गाँव की बेटी नंदनी सौरोत को सर आँखों पर बैठाया और गाँव के लोग बेटी के स्वागत में कारगिल शहीद राजवीर सिंह के स्मारक स्थल पर एकतित्र हुए और बेटी ने शहीद राजवीर की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित किए और गाँव के लोगों ने बेटी को खुली जिप्सी में बैठाकर गाँव में रोड शो कर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता को दिया और गाँव की दूसरी बेटियों को नसीहत भी दी ताकि वो भी अपने जीवन में सफल होकर आगे बढे और देश की रक्षा ने अपना योगदान दें। गाँव के लोग बेटी को शहीद राजवीर सिंह के स्मारक स्थल से गाँव के सिद्ध मंदिर डहरवाले बाबा मंदिर तक ले गए और गाँव में जगह जगह पर गाँव के महिला पुरुषों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नंदनी का शुरू से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना था और आज उसने अपना यह सपना पूरा कर माता पिता का नाम रोशन किया है। नंदनी ने अब एयरफ़ोर्स की परीक्षा पास कर इंटरव्यू के बाद वो एयर फ़ोर्स में फ़्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। नंदनी के पिता शिवसिंह ने भी आर्मी में थे। इसके पिता ने बताया कि जो सपना उन्होंने अपनी बेटी नंदनी के लिए देखा था उससे भी बड़ा सपना उन्होंने पूरा किया है। पूरे गाँव में रिश्तेदारों में ख़ुशी का माहौल है। उन्हें कहा कि उनको अपनी बेटी पर गर्व है। दूसरे पेरेंट्स को भी अपने बच्चों को मोटीवेट करते रहना चाहिए तभी वो मुकाम हासिल कर सकते हैं ! आज उन्हें गर्व महसूस हो रहा है काफी दिनों के बाद उनके घर में यह मौका आया है जब उनकी बेटी ने सेना में अधिकारी के पद पर भर्ती होकर उनके गाँव और उनका नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement