Villagers upset by the electricity department negligence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 1:36 PM (IST)
बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान
बयाना। क्षेत्र के नारौली, ककलपुरा, सादपुरा और खटका सहित कई गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली विभाग ने 20 हजार से 85 हजार रुपये तक के भारी-भरकम बिल जारी कर दिए हैं। नियमित रूप से बिल भरने वाले ग्रामीणों को अचानक इतने अधिक बिल मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह विभाग की लापरवाही का नतीजा है, क्योंकि वे पिछले सात दिनों से दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। अधिकतर उपभोक्ता गरीब तबके से हैं और इतने बड़े बिलों का भुगतान करना उनके लिए असंभव है। वहीं, विभाग की ओर से समय पर बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गलत बिलों की जांच कर उन्हें तुरंत सही किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement