Villagers submitted a memorandum protesting the failure to remove encroachments -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिरसोंदा में रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को नहीं हटाने व पुलिस द्बारा पकड़े गए आरोपितों को छोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 5:38 PM (IST)
सिरसोंदा में रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को नहीं हटाने व पुलिस द्बारा पकड़े गए आरोपितों को छोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया
रूपवास। रूपवास नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 24 सिरसोंदा में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर घायल महिला की मृत्यु होने पर पुलिस द्बारा हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को छोडे जाने व अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के विरोध में दर्जनों ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को दिए ज्ञापन में लिखा कि सिरसोंदा में एक परिवार ने आम रास्ते पर शौचालय बना व पत्थर डाल कर अतिक्रमण कर रखा है। इसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में अतिक्रमण करने वालों ने ने भूदेवी को पत्थरों से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिस पर उपचार के दौरान भूदेवी की मृत्यु हो गई। भूदेवी की मृत्यु होने पर ग्रामीणों ने मारपीट करने वाले आठ लोगों को पकड पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन पुलिस ने सांठ गांठ कर चार लोगों को छोड़ दिया। वहीं आजतक रास्ते के अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement