Villagers protested by blocking the roadway bus stoppage.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीणों ने रोडवेज बसों के ठहराव को लेकर जाम लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 दिसम्बर 2025 5:15 PM (IST)
ग्रामीणों ने रोडवेज बसों के ठहराव को लेकर जाम लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
रोडवेज प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी टोडारायसिंह। भीलवाड़ा-जयपुर स्टेट हाइवे पर बसा उपखण्ड की ग्राम पंचायत कुहाड़ा बुजुर्ग के गांव कोटड़ी के ग्रामीणों ने रोडवेज बसों के ठहराव को लेकर करीब 3 घंटे जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जबकि वैशाली नगर आगार जयपुर प्रबंधक ने आदेश जारी कर कोटड़ी को प्रार्थना बस स्टेंड घोषित करते हुए द्रुतगामी बसों का ठहराव सुनिश्चित किया है। सूचना पर तहसीलदार टोडारायसिंह और मोर थाना अधिकारी मुकेश कुमावत मय पुलिस जाब्ता के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया तथा एसडीएम टोडारायसिंह से दूरभाष पर बात करने पर आश्वासन दिया गया कि 2-3 दिन में कोटड़ी गांव में रोडवेज बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कोटड़ी गांव के बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष तथा युवा और युवतियां भीलवाड़ा-जयपुर स्टेट हाइवे पर जमा हो गए और रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। ग्रामीणों ने हाईवे पर कंटीली झाडिय़ों और पत्थरो़ से जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर रोडवेज बसों, ट्रकों, निजी वाहनों सहित अन्य वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
करीब 3 घंटे यातायात बाधित रहा। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हंसराज गुर्जर, मनराज गुर्जर, खुशी राम आदि ग्रामीणों ने बताया कि वैशाली नगर आगार जयपुर प्रबंधक ने 27 जनवरी 2025 को सभी द्रुतगामी बसों के चालक और परिचालकों को निर्देशित किया कि कोटड़ी स्टेंड को प्रार्थना बस स्टैंड घोषित करते हुए कोटड़ी बस स्टेंड से यात्रियों को निर्धारित स्टेंड का टिकट जारी कर बैठाया जाना और उतारा जाना सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रबंधक के आदेश के बावजूद रोडवेज बसें कोटड़ी बस स्टैंड पर नहीं ठहरती है। कोटड़ी के यात्रियों को या तो उनियारा खुर्द या फिर जूनिया बस स्टेंड पर बैठाया और उतारा जाता है।
हंसराज गुर्जर ने बताया कि कोटड़ी गांव बस स्टेंड पर रोडवेज बसों का ठहराव नहीं होने पर रोजमर्रा यात्रियों, स्कूल और कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा मरीजों को जिला अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज नहीं रुकने से कई बार बच्चे स्कूल जाने से हो जातें हैं और गंभीर रूप बीमार रोगी को लेकर जाने में परेशानी होती है। रोडवेज बसों के ठहराव नहीं होने से निजी साधनों से आने जाने में ज्यादा भाड़ा देना पड़ता है जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
थाना अधिकारी मोर मुकेश कुमावत ने बताया कि कोटड़ी गांव के बस स्टेंड पर ग्रामीणों ने रोडवेज बसों की मांग को लेकर जमा लगाया था, मौके पर पहुंचे तहसीलदार टोडारायसिंह और जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में ग्रामीणों को समझाया और जल्द ही समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। समझाइश के बाद जाम खुलवा दिया गया, यातायात सुचारू रूप चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement