Villagers demonstrated over drinking water problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 5:44 PM (IST)
पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बयाना (भरतपुर)। भरतपुर के बयाना क्षेत्र में पेयजल संकट ने विकराल रूप ले लिया है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। भीमनगर पहरिया बस्ती के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। जलभराव के कारण सरकारी डीप बोर का बिजली कनेक्शन डिस्कॉम द्वारा काट दिया गया, जिसके चलते बस्ती में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस समस्या के चलते ग्रामीण महिलाएं और पुरुष जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जल सप्लाई को सुचारू नहीं किया गया, तो वे स्टेट हाईवे को जाम कर देंगे। विरोध को देखते हुए, जलदाय विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द जल आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement