फिरोजपुर। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से कथित तौर पर दो हजार का नकली नोट निकलने का कुछ लोगों ने आरोप लगाया है। गांव आले वाले के निवासी बलविंदर सिंह तथा एडवोकेट रजनीश दहिया ने बताया की बलविंदर सिंह ने सोमवार को एस बी आई के एटीएम से जो नोट निकाला वो नकली था। बलविंदर सिंह ने ये भी बताया की ए टी एम से पैसे निकलवाने पर जो पर्ची निकली उस पर तारीख भी गलत थी। इसके बारे में जब एटीएम के इंचार्ज महेंदर गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया की नकली नोट निकलने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में