फरीदाबाद। पिछले दिनों गांव मुजेसर स्थित होटल में बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को फैक्ट्री के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा न होकर फैक्ट्री मालिक द्वारा रंजिश के तहत रची गई साजिश है। धरने में बल्लभगढ़़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने पहुुंचकर इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को सांत्वना दी। लखन कुमार सिंगला ने कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि षडयंत्र है और इस घटना के लिए पूरी तरह से फैक्ट्री मालिक दोषी है। इसलिए पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।