Village Development Officers Association Felicitates CM Bhajanlal Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राम विकास अधिकारी संघ ने सीएम भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2026 4:52 PM (IST)
ग्राम विकास अधिकारी संघ ने सीएम भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन
दौसा। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने एवं कैडर स्ट्रेंथन कर, वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी पद (L -10) का सृजन करने पर पूरे प्रदेश से आए ग्राम विकास अधिकारियों के साथ सीएम का अभिनंदन एवं स्वागत किया। ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा किए गए अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास अधिकारी ग्राम विकास की मुख्य धुरी है। जिस तरह से गाँव के हर व्यक्ति गरीब, किसान, मजदूर की मदद करते हैं, वह कर्म के साथ साथ धर्म का भी काम है। ग्राम विकास अधिकारियों को हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। उनकी बहुत बड़ी दुवा लगती है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान को सफ़ल बनाने की अपील की। ग्राम विकसित होगा तो राजस्थान विकसित होगा। राजस्थान विकसित होगा तो देश विकसित होगा। किसानों की योजनाओं के लिए कृषि विकास की जानकारियों के साथ रथ रवाना होंगे। सभी को इसमें सहयोग करना है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने मुख्यमंत्री का साफा पहनाकर अभिनंदन किया एवं प्रदेश कार्यकारणी द्वारा 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया। संपूर्ण राजस्थान के 41 जिलों के प्रत्येक ब्लॉक से साथी अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। दौसा जिले से 150 से अधिक ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया। ज़िला मंत्री मुकेश चन्द मीना ने बताया कि जिला अध्यक्ष जगदीश दुर्गेश के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया। अभिनंदन समारोह में संभाग मंत्री पुरुषोत्तम पाराशर, जिला कोषाध्यक्ष भगवान स्वरूप जैमिनी, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु कुशवाह मंडावर, ब्लॉक अध्यक्ष महवा भूपाल मीना, ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदरा अवधेश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष बांदीकुई सरदार सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष बसवा हेतराम मीना, ब्लॉक अध्यक्ष लवाण सुभाष डाबोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ पचवारा घनश्याम मीणा एवं ब्लॉक अध्यक्ष दौसा लोकेश कुमार गुर्जर सहित दिनेश कुमार आर्य, पवन कुमार खंडेलवाल, राजवीर अटल, जगदीश खटीक, अश्विनी शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, राजा राम, मनोज बैरवा, कुलदीप बैरवा, दीपिका गुप्ता, अजीम खान, राजवीर मीना, हनुमान गुर्जर, नीरज चौधरी, हंसराज मीना, सुनील वर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, राहुल सहित सैकड़ों ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement