village belonged to the statue of Baba Ramdev-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस गांव मे निकली बाबा रामदेव की प्रतिमा

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 10:44 AM (IST)
इस गांव मे निकली बाबा रामदेव की प्रतिमा
जालोर। जिले के आहोर उपखंड क्षेत्र में थांवला-चवरछा मार्ग पर एक खेत से बाबा रामदेव की प्रतिमा निकलने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही यहां नया रुणीचा धाम की स्थापना की गई है। अब यहां हर रोज दूर-दराज से सैकड़ों दर्शनार्थ आ रहे हैं। नया रुणीचा धाम थांवला के ट्रस्टियों का दावा है कि गत 13 सितम्बर को थांवला गांव के समीप से गुजरते समय संत भगवान महाराज ने एक खेत में खुदाई करने का आदेश दिया। जिस पर उनके भक्तों ने खुदाई की तो बाबा रामदेव की प्रतिमा निकली। इसके साथ ही यहां पर भक्तों ने नया रुणीचा धाम से मंदिर की स्थापना की। अब हर रोज यहां पर भक्ति संध्या का आयोजन होने के साथ ही राम रसोड़ा लगता है। जहां दूर-दराज से लोग दर्शन करने के साथ ही लंगर ले रहे हैं। वहीं नव स्थापित मंदिर के ट्रस्टियों ने यहां स्टॉल्स आवंटित करने के साथ ही पगल्या स्थापना का कार्यक्रम रखा है। जिसके तहत महंत सूरदास महाराज रामरंग धाम आश्रम खांभल (सिरोही) व संत भगवान महाराज के सान्निध्य में 3 अक्टूबर को विशाल भक्ति संध्या का आयोजन रखा गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement