Advertisement
सतर्कता जांच दलों ने 17 अवैध ट्रांसफार्मर पकड़े, 3.17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

बिजली छीजत कम करने व बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जयपुर डिस्कॉम में चल रहे विशेष सतर्कता जांच अभियान के दौरान सतर्कता दलों द्वारा एक सप्ताह में बिजली चोरी एवं दुरुपयोग के 1164 मामले पकड़े है। इस अवधि में विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में 149 एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। जयपुर डिस्कॉम के विजिलेन्स एवं ओएण्डएम विंग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से लक्षित स्थानों पर विजिलेन्स चैकिंग की कार्यवाही की गई।
प्रबन्ध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा ने बताया कि डिस्कॉम क्षेत्र में बिजली चोरी की प्रभावी रोकथाम एवं विद्युत छीजत को न्यूनतम स्तर पर लाने के उद्देश्य से उच्चतम छीजत वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर विजीलेन्स चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि 15 से 21 नवम्बर, 2021 तक सतर्कता जांच दलों ने 2397 स्थानों पर की गई जांच में 1112 स्थानों पर बिजली चोरी एवं 52 स्थानों पर बिजली दुरुपयोग के मामले पकड़े गए है। पकड़े गए बिजली चोरी एवं दुरुपयोग मामलों में 2 करोड़ 29 लाख रुपए के राजस्व का निर्धारण किया गया है। इसके साथ ही विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में 149 एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
उन्होंने बतया कि बिजली चोरी रोकने व छीजत में कमी लाने के लिए डिस्कॉम की विजिलेन्स टीमों द्वारा टारगेटेड विजिलेन्स चैकिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


