Veterinary internship training started at Central Sheep Wool Institute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्रीय भेड़ ऊन संस्थान में वेटरनरी इंटरनशिप का प्रशिक्षण शुरू

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 5:00 PM (IST)
केंद्रीय भेड़ ऊन संस्थान में वेटरनरी इंटरनशिप का प्रशिक्षण शुरू
मालपुरा। केंद्रीय भेड़ एवं ऊंन अनुसंधान संस्थान अविकानगर मे राजस्थान के वेटरनरी कॉलेज के 28 छात्र एवं 23 छात्राओ की 7 एवं 15 दिवसीय वेटरनरी इंटरनशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ अरुण कुमार तोमर द्वारा की गई l निदेशक डॉ तोमर द्वारा सभी उपस्थित 38 वेटरनरी इंटरनशिप को अपने सम्बोधन मे बताया कि अविकानगर संस्थान के पशु भेड़, बकरी एवं खरगोश के विभिन्न स्वास्थ्य प्रबंधन के साथ अन्य सभी तरह की जानकारी के लिए यहाँ सभी तरह के वैज्ञानिक कार्यरत है l यह देश के भविष्य है इसलिए पशुधन उत्पादन के लिए अधिक से अधिक जानकारी लेकर देश के किसान तक पहुंचना है जिससे पशु उत्पादन बढ़ाकर किसानो की आजीविका बढ़ाया जा सके l इस उदेश्य को हम सब मिलकर पुरा कर सकते है। उन्होंने कहा कि संस्थान की गतिविधियों की जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम मे ग्रहण करने के लोई प्रेरित किया l दोनों कॉलेज के इंटरनशिप कार्यक्रम का समन्वयक डॉ सुरेश चंद शर्मा, डॉ एस सरकार एवं डॉ वी रालते द्वारा किया l कार्यक्रम मे पशु फिजिलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सत्यवीर सिंह डागी द्वारा भी कृत्रिम गर्भाधान के साथ अपने विभाग के अन्य जानकारी उपस्थित स्टूडेंट को दी l अविकानगर के मीडिया प्रभारी डॉ अमर सिंह मीना ने कार्यक्रम की जानकारी दी l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement