khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 4:57 PM (IST)
भीलवाड़ा। चित्तौडगढ़ हाईवे स्थित रामधाम के पास कार की टक्कर से बाइक सवार पूर्व पशु चिकित्सक की मौत हो गई। प्रतापनगर थाना पुलिस ने शव को महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
बापूनगर निवासी व पूर्व पशु चिकित्सक प्रताप सिंह राव रामधाम के पास हाईवे क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान कार उन्हें टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि राव उछल कर कार के शीशे पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राव को आस-पास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।