अमृतसर। पंजाब
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना ने कहा कि
बीआरटीसी प्रोजेक्ट के तहत वेरका में बनाए जा रहे फ्लाई ओवर में करोड़ों
रूपये की घपलेबाजी सत्ताधारियों की मिली भुगत के साथ हो रही है। यही कारण
है कि फ्लाई ओवर का निर्माण करने वाली कंपनी आम लोगों की सुविधा के लिए
सर्विस लेन नहीं बना रही है।
एक अगर सप्ताह के भीतर कंपनी ने सर्विस लेन
बनानी शुरू न की तो वेरका के निवासी असीमित समय के लिए रेल का चक्का जाम कर
देंगे। जिस की सारी जिम्मेवारी, जिला प्रशासन , पंजाब सरकार और फ्लाईओवर
पुल का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों की होगी। मन्ना अमृतसर
पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के तहत आते वेरका में आयोजित एक जन सभा को
संबोधित कर रहे थे।क्षेत्र निवासियों को संबोधित
करते हुए मन्ना ने कहा कि फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए तय किए गए नियमों
के अनुसार फ्लाई ओवर के निर्माण से पहले आम लोगों को आने जाने के लिए एक
पक्का सर्विस लेन बना कर देनी जरूरी होती है। यह सब बाते पुल के निर्माण
की शर्तों में भी तय है। बावजूद फ्लाई ओवर पुल का निर्माण करने वाली कंपनी
ने सत्ता में बैठे नेताओं और अधिकारियों की मिली भुगत के साथ आम लोगों की
सुविधा के लिए सर्विस लेन बना कर नहीं दी है। इस सर्विस लेन पर आने वाले
खर्च को कंपनी की ओर से मौजूदा प्रशासन के अधिकारियों की कथित मिली भुगत के
साथ पैसा हड़प लिया है। लोग धूल भरे वातावरण में जीवन बसर करने को मजबूर
होते हुए कई तरह की चमड़ी और फेफड़ों के रोगों के शिकार हो रहे है। अब कुछ
दिनों ने पुल बनाने वाली कंपनी ने निर्माण कार्य भी रोक हुआ है। जिस से
क्षेत्र निवासियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। मन्ना
ने कहा कि सर्विस लेन को बनाने के लिए लोग पहले ही जिला प्रशासन के
अधिकारियों को चेतावनी दे चुके है परंतु कथित भ्रष्टाचार में शामिल
अधिकारी लोगों की इस चेतावनी को बहुत ही हलके से ले रहे है। अब
इलाके के लोगों के सबर का बांध टूट चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के
अधिकारियों और कंपनी को एक सप्ताह का समय दिया जाता है। अगर एक सप्ताह के
भीतर कंपनी ने सर्विस लेन बनानी शुरू न की तो इलाके के लोग रेल यातायात
पूरी तरह ठप्पा कर देंगे। जिस से निकलने वाले परिणामों की जिम्मेवारी सरकार
भुगतने को तैयार रहे।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा