venkaiya nayudu lashes out at AIMPLB for dragging PM in this issue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन तलाक:PM को घसीटने पर मुस्लिम लॉ बोर्ड पर बिफरे वेंकैया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 7:42 PM (IST)
तीन तलाक:PM को घसीटने पर मुस्लिम लॉ बोर्ड पर बिफरे वेंकैया
नई दिल्ली। तीन तलाक पर शुरू हुई बहस पर शुक्रवार को सरकार की ओर से सफाई आई जिसमें केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि लोग तीन तलाक को खत्म करना चाहते हैं। इस मुद्दे पर बहस होनी चाहिए, सवालनामा जारी करने के लिए लॉ कमीशन पर उठ रहे सवालों पर नायडू ने कहा कि लॉ कमीशन पर आपत्ति गलत है। महिलाओं को समान अधिकार दिलाना हमारा लक्ष्य है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि कुछ लोग तीन तलाक और यूनीफॉर्म सिविल कोड के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री का नाम घसीटना गलत है। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री को तानाशाह बताया जा रहा है और उन पर मुद्दे को भटकाने का आरोप लग रहा है लेकिन ऎसी उम्मीद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से नहीं थी। क्यों नहीं वह सिर्फ इस मुद्दे तक सीमित रखकर अपनी राय रख रहे हैं। सरकार भी चाहती है कि इस मामले पर देश भर में चर्चा और बहस हो।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement