venkaiah naidu attacks rahul gandhi on his earthquake statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल के भूकंप वाले बयान पर वैंकैया की चुटकी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 10:47 PM (IST)
राहुल के भूकंप वाले बयान पर वैंकैया की चुटकी
नई दिल्ली। नोटबंदी के मुद्दे पर आज राहुल गांधी ने संसद में चर्चा की मांग करते हुए कहा कि अगर वे सदन में नोटबंदी पर बोलेंगे तो भूकूंप आ जाएगा। राहुल गांधी के बयान पर केन्द्रीय मंत्री वैंकैया नायडू ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रार्थना करते हैं ऐसा कुछ ना हो, भगवान भला करे। साथ ही वैंकैया नायडू ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा वह इसलिए सोच रहे होंगे क्योंकि सदन में बीजेपी के सदस्यों की संख्या ज्यादा है। वहीं नोटबंदी के फैसले को कांग्रेस दवारा मूर्खतापूर्ण बताने पर वैंकैया नायडू ने कहा कि वे उपदेश देेने वाले कौन होते हैं। वैंकैया नायडू ने कहा कि जिनके राज में कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला जैसे तमाम घोटोले हुए, वे अब दूसरों को सीख कैसे दे सकते हैं। नायडू ने कहा कि पीएम मोदी ने जनहित में फैसला लिया है, मैं उन्हें सेल्यूट करता हूं। -> खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement