Venezuela had face also demonetization government finally withdraws-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेनेजुएला में जनरोष,नोटबंदी टालनी पडी

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 8:34 PM (IST)
वेनेजुएला में जनरोष,नोटबंदी टालनी पडी
वेनेजुएला में पिछले एक हफ्ते से चल रही नोटबंदी के फैसले को सरकार ने उसके बाद पैदा हुए हालात देखकर वापस ले लिया। अब वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदूरो ने नोटबंदी को प्लॉप होने के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी की ही तर्ज पर राष्ट्रपति निकोलस ने बीते 12 दिसंबर को देश में तत्काल प्रभाव से अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी करेंसी 100 बोलिवर को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बदले वेनेजुएला सरकार ने 500, 2000 और 20,000 बोलिवर की नई करेंसी जारी की थी। सरकार ने यह फैसला लंबे समय से चली आ रही खाद्य और दूसरी बुनियादी चीजों की कमी और तस्करी की समस्या से निपटने के लिए लिया है ।
नोटबंदी के चलते बड़ी संख्या में लोग बैंकों के बाहर लाइन में खड़े रहे। नई करेंसी से भरे तीन हवाई जहाज वेनेजुएला नहीं पहुंच सके जिससे हाहाकर मच गया। सैकड़ों दुकानों को लूट लिया गया और जगह-जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे।
वेनेजुएला के लोग खाने-पीने की चीजें और ईंधन खरीदने में बेहद परेशान हो रहे थे। वहीं वेनेजुएला में आधी जनसंख्या बैंकिंग सेवाओं से बाहर है, लिहाजा कैशलेस ट्रांजैक्शन करने में सक्षम नहीं है। पहले नागरिकों को करेंसी बदलने के लिए महज 72 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन नई करेंसी की सप्लाई सुस्त रहने के कारण समय बढ़ा दिया गया था।
वेनेजुएला में 100 बोलिवर के बैंक नोट के मूल्य में पिछले कुछ सालों में बड़ी गिरावट देखी गई है और अब इसकी कीमत दो अमरीकी सेंट के बराबर रह गई है ।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement