वेमुला सुसाइड:छात्रों ने कुलपति को बनाया बंधक, लाठीचार्ज
khaskhabar.com:
कुलपति के संवाददाता सम्मेलन से कुछ मिनट पहले छात्रों ने उन पर हमला किया।
कुलपति मीडिया को यह बताना चाहते थे कि उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर
लिया है। जब छात्रों को जानकारी मिली कि कुलपति अप्पा राव कार्यभार ग्रहण
करने आ रहे हैं, तो छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। छात्रों का कहना है कि
राव की विश्वविद्यालय में वापसी को केंद्र सरकार का तानाशाही भरा रवैया
करार देते हुए कहा कि राव को निष्कासित किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर विश्वविद्यालय परिसर
में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ही कुलपति अप्पा राव 24 जनवरी को
छुट्टी पर चले गए थे। विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले बनी सामाजिक न्याय
के लिए संयुक्त कार्रवाई समिति ने रोहित वेमुला सहित पांच दलित छात्रों के
निलंबन के लिए कुलपति पी अप्पा राव, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति
ईरानी, बंडारू दत्तात्रेय और अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ नेताओं को
दोषी ठहराया था।