वेमुला सुसाइड:छात्रों ने कुलपति को बनाया बंधक, लाठीचार्ज
khaskhabar.com:
हैदराबाद। इस साल जनवरी महीने में दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या
के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक बार फिर तनाव का माहौल
रहा। विश्वविद्यालय के कुलपति पी अप्पा राव के दो महीने की छुट्टी के बाद
वापस लौटने का छात्रों ने जमकर विरोध किया।
छात्रों ने कुलपति पर शोधार्थी रोहित वेमुला की आत्महत्या का दोषी होने का
आरोप लगाते हुए उनके आवास में ही बने दफ्तर में घुस तोडफोड की और कुलपति को
छह घंटे तक वहां बंधक बनाए रखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया
और कुछ मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया।
आखिर में पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को वहां से हटाया। इस हंगामे के
दौरान कथित रूप से एक महिला प्रोफेसर के सर पर चोट आई है, हालांकि यह
स्पष्ट नहीं कि यह कैसे चोट लगी।