Vehicles in interest on outstanding tax exemption will-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाहनों में बकाया कर पर ब्याज में मिलेगी छूट

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 4:42 PM (IST)
वाहनों में बकाया कर पर ब्याज में मिलेगी छूट
बाड़मेर। विभिन्न श्रेणी के वाहनों में बकाया कर पर शास्ति या ब्याज में छूट को लेकर एमेनेस्टी योजना लागू की गई है। ये योजना 31 दिसंबर 2016 तक प्रभावी रहेगी। जिला परिवहन अधिकारी डी डी मेघानी ने बताया कि जोधपुर रीजन में संचालित संविदा वाहन, स्टेज कैरिज, भार वाहन और गैर परिवहन वाहनों के स्वामियों को सूचित किया गया है कि जिनके वाहन मालिकों को सूचित किया गया है कि वे उन वाहनों केा वाहन टूटने की तिथि तक कर जमा कराने पर इस योजना में टूटने अथवा खुर्दबुर्द होने के बाद उनका कर जमा कराकर वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने 31 दिसंबर 2016 तक पूर्व के करों का भुगतान कराने पर शास्ती और ब्याज में छूट देने की बात कही। उन्होंने बकाया कर जमा कराने पर अंतिम टैक्स रसीद, कबाड़ी को बेचने की रसीद, वाहन स्वामी का शपथ पत्र, स्टेज केरिज में कर स्वामियों का घोषणा पत्र, नो फीस या टैक्स रिपोर्ट और नो चालान रिपोर्ट को लेकर परिवहन निरीक्षक और उपनिरीक्षक की रिपोर्ट जमा कराने की बात कही।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement