उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान वीर सावरकर का मुद्दा जमकर उछला था।
बीजेपी और शिवसेना के नेता कहते थे कि वीर सावरकर का मुद्दा महाराष्ट्र की
अस्मिता से जुड़ा हुआ है। एनसीपी और कांग्रेस के नेता नहीं चाहते हैं कि
सावरकर को भारत रत्न मिले। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में उल्लेख किया था कि
अगर वो दोबारा सरकार में चुनकर आते हैं तो सावरकर के नाम की सिफारिश भारत
रत्न के लिए करेंगे।