Vasundhara Government has solved the Meena-Mina dispute - Ramkishore Meena-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मीणा-मीना विवाद का हल वसुंधरा सरकार ने निकाला - रामकिशोर मीना

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जून 2017 5:56 PM (IST)
मीणा-मीना विवाद का हल वसुंधरा सरकार ने निकाला - रामकिशोर मीना
जयपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना ने कहा है कि कांग्रेस एससी-एसटी विभाग की बैठक में राज्य सरकार पर मीना-मीणा विवाद का जो आरोप लगाया गया है वह निराधार है। सच्चाई तो यह है कि यह विवाद कांग्रेस सरकार के समय कांग्रेस द्वारा ही पैदा किया गया था। जिसका हल वसुन्धरा सरकार ने निकाला है। मीना ने कहा कि भाजपा सरकार में मात्र 1 रूपये की टोकन राशि पर 50 करोड़ रुपये की जमीन आदिवासी मीणा छात्रावास के लिए दी गई, उच्च न्यायालय में यादराम मीना को न्यायाधीश और किशन लाल मीना को पुलिस महानिदेशक बनाया गया। भाजपा शासन में ही सबसे पहले पंचायतराज संस्थाओं में एसटी-एससी वर्ग के लिए आरक्षण व्यवस्था शुरू की गई। एससी-एसटी के व्यक्तियों को पुलिस में एडहॉक पदोन्नति देकर आरपीएस से आईपीएस भी भाजपा सरकार में ही बनाया गया। लेकिन कांग्रेस की गहलोत सरकार ने आते ही उनको पदावनत कर आदिवासी समाज को अपमानित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में एससी-एसटी वर्ग के नौजवानों को रोजगार से वंचित रखा। किन्तु वसुन्धरा सरकार ने रोजगार के द्वार खोले इस वर्ग की सर्वाधिक भर्तियां की। वसुन्धरा सरकार ने ही कांग्रेस सरकार के समय उत्पन्न मीणा-मीना विवाद का हल निकाला। सर्वोच्च प्रशासनिक मुख्य सचिव पद पर आदिवासी समाज के ओपी मीना, सूचना आयोग में चन्द्रमोहन मीना तथा राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रामखिलाड़ी मीना को अवसर देकर इस वर्ग का सम्मान किया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सर्वाधिक पदोन्नतियाँ एससी-एसटी वर्ग की हुई है, जो कि एक रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement