Valmiki is anti-society Congress - Pacherwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाल्मीकि समाज विरोधी हैं कांग्रेस - पचेरवाल

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2017 4:37 PM (IST)
वाल्मीकि समाज विरोधी हैं कांग्रेस - पचेरवाल
टोंक। राज्य सफाई आयोग के अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल ने कहा है कि कांग्रेस वाल्मीकि समाज विरेाधी हैं, जिसने हमेशा से ही वाल्मीकि समाज का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया हैं। पचेरवाल ने बुधवार को सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने सफाईकर्मियों की भर्ती में रिजर्वेशन करके वाल्मीकि समाज के हितों पर कुठाराघात किया हैं। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत सिर्फ सफाई कर्मियों की भर्ती में आरक्षण लागू करके वाल्मीकि समाज को सफाईकर्मियों की भर्ती में रोजगार से वंचित किए जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भर्ती तो सफाईकर्मियों की निकाली थी, लेकिन उनकी साजिश थी कि अन्य वर्गो की सफाईकर्मियों के कोटे से भर्ती करके उनसे चपरासी या ड्राईवर के रूप में काम लिया जाए। सफाई आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि अब वाल्मीकि समाज कांग्रेस की साजिश को समझ चुका है और वह बहकावे में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मिशन 181 एवं 25 में वाल्मीकि समाज अपनी अहम भगीदारी निभाएगा। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सभी नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं को निर्देश दिए हैं कि वह हरिजन बस्तियों में पेयजल,बिजली एवं गौरव पथ सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की सुनिश्चितता करें, साथ ही जिन परिवारों के पास पट्टे नहीं हैं उनको पट्टे दिलवाए। सफाईकर्मियों की भर्ती के संबंध में कहा कि हमारा प्रयास होगा कि कांग्रेस की कुटिल चाल को खत्म करके जल्दी ही सफाईकर्मियों की भर्ती कराई जाए ताकि वास्तविक सफाईकर्मी ही भर्ती हो सके। पचेरवाल ने कहा कि राज्य सफाई आयोग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि जिन सफाईकर्मियों से चालक या किसी अन्य पद का काम लिया जाता हैं उनका प्रमोशन चैनल भी काम के अनुरूप हो न कि सफाईकर्मी की भर्ती के अनुसार। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को अनुकंपा नियुक्तियों में विधवा कोटे की तरह से ही नियुक्तियां दी जाएं ताकि सफाईकर्मी भी वास्तविक हक से वंचित नहीं रहें। राज्य सफाई आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि सैफ्टी टैंक या नालों की सफाई का काम करते वक्त जिस तरह से नगर परिषद या सरकारी सफाई कर्मचारी को मेडिकल क्लेम दिया जाता हैं, उसी तरह से प्राईवेट क्षेत्र में काम करते समय होने वाले ऐसे हादसों में मृतक के लिए भी मेडिकल क्लेम का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अब डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था लागू हो रही हैं, जिससे वाल्मीकि समाज के युवक बेरोजगार हो जाएंगे। इसको ध्यान में रखते हुए स्वच्छकारों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जाएं जिससे उनको रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
राज्य सफाई आयोग के अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल ने टोंक में सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य दीपक संगत के साथ सफाईकर्मियों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान पचेरवाल के सलाहकार रामगोपाल राजा के अलावा तहसीलदार बृजलाल मीणा, नगर परिषद के आयुक्त धर्मपाल, सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी अपूर्व शर्मा, वाल्मीकि समाज के रामबाबू परवाना, राजेश पारोचिया, नाथूलाल चांवरिया सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement