Valmiki community to stand against social evils-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामजिक बुराईयों के खिलाफ वाल्मिकी समाज खडा हो:विधायक

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 5:00 PM (IST)
सामजिक बुराईयों के खिलाफ वाल्मिकी समाज खडा हो:विधायक
टोंक। वाल्मिकी समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन सोमवार को हाट बाजार में सम्पन्न हुआ। समारोह में सत्रह विवाह योग्य जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह में टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता ,नगर परिषद टोंक की सभापित लक्ष्मी देवी जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर भी पहुंचे जिन्होंने नवविवाहित वर -वधूओं को आशीर्वाद दिया । टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता ने अपनी तरफ से नवविवाहित जोड़ों को एक -एक साईकिल भी भेंट की । इस अवसर पर भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। विधायक अजीतसिंह मेहता ने कहा कि वाल्मिकी समाज की ओर से सामाजिक बुराईयों दहेज प्रथा एवं महंगी शादी के रूप में होने वाले फिजूल खर्च के खिलाफ प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का जो बीडा उठाया हैं वह सराहनीय हैं। उन्होंने नवविवाहित वर -वधूओं के वैवाहिक जीवन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि वाल्मिकी समाज में भी परिवर्तन आया हैं इतना ही नहीं अब समरस समाज का वातवरण बना हैं। खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी फर्श पर मां

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement