Vaccination camp organized by AEE-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AEE की तरफ से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 जून 2021 2:10 PM (IST)
AEE की तरफ से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
जयपुर । एसोसिएशन ऑफ इवेंट एंटरप्रेन्योर्स ने अपने सभी मेंबर्स और उनके परिवार के लिए एक निजी अस्पताल में vaccination Camp आयोजित किया गया। इवेंट और वेडिंग इंडस्ट्री के सदस्यों और उनके परिवारों के 200 से ज्यादा लोगो ने इसका लाभ उठाया । AEE के अध्यक्ष हेमेंद्र ने बताया कि हम इवेंट और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी फ्रंट लाइन वरियर्स में आते है,हम सभी अपने क्लाइंट के सपनों को साकार करने के लिए अपनी सेहत का ध्यान भी नहीं रखते और जब भी समाज या देश में covid 19 जैसी कोई महामारी आती तो हम लोग सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तन - मन - धन से सभी की सेवा करने में लग जाते है
इस कैंप को आयोजित करने का उद्देश्य भी यह ही है कि देश अब unlock की प्रकिया चालू हो चुकी है और कल हमारी इंडस्ट्री के भी सभी तरह के काम चालू हो जाएंगे तो उससे पहले हम सभी को वैक्सीन लग जाए ताकि सब सुरक्षित रहे ।
एसोसिएशन के Secertary विनीत जैन ने बताया कि हम सभी को वैक्सीन के स्लॉट बुक कराने के लिए बहुत समय लग रहा था और हम भी आशा करते है कि हमारी इंडस्ट्री भी बहुत जल्द काम चालू हो जाएंगे ,इनको देखते हुए हमारी गवर्निंग बॉडी ने निर्णय लिया कि हम AEE ke सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजन के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन करेंगे ताकि सब सुरक्षित रहे और आने वाले दिनों में अपने काम कर सके ।
हम सभी से निवेदन करते है कि किसी भी प्रकार के भ्रम में ना रहे और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाए ताकि covid 19 से इस लड़ाई को हम जीत सके और एक बार वापिस न्यू नॉर्मल की तरफ आगे बढ़ सके

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement