Uttrakhand Election: BJP suspend 33 leaders from the Party for 6 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड: चुनाव से पहले बीजेपी ने 33 नेताओं को पार्टी से निकाला

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 11:32 AM (IST)
उत्तराखंड: चुनाव से पहले बीजेपी ने 33 नेताओं को पार्टी से निकाला
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने अपने 33 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होनेके आरोप में बीजेपी ने इन 33 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इन नेताओं के जाने से चुनावों पर कोई फर्क नहीं पडेगा। ज्ञातव्य है कि इससे पहले बीजेपी 17 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। इस तरह से बीजेपी ने अब तक 50 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। ज्ञातव्य है कि कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को टिकट देने के मामले में पार्टी में बगावत भडक गई थी। वहीं उत्तराखंड में बीजेपी ने अभी तक सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

[@ यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement