Uttarakhand fire extends to Himachal, Army starts jungle operation Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल पहुंची उत्तराखंड की आग

khaskhabar.com:
हिमाचल पहुंची उत्तराखंड की आग
उन्होंने बताया कि ट्रेम्प्रेचर बढऩे के बाद से कई एरिया आग से इफेक्टेड हुए हैं। उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि कई डिपार्टमेंट के 10 हजार से ज्यादा लोगों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। सेटेलाइट इमेज के मुताबिक नॉर्थ इंडिया के 1300 फायर लोकेशन पर यह आग फैली हुई है। रविवार को जारी की गई इन सैटेलाइट इमेज में इसरो ने डॉट के रेड साइन के साथ उन जगहों को दिखाया है जहां अभी आग लगी हुई है। इन जगहों की 24 घंटे पुरानी इमेज भी जारी की गई है। जिनमें दिखाई देता है कि तब आग इतनी नहीं फैली थी। आग बुझाने के लिए एयरफोर्स और एनडीआरएफ की टीम ऑपरेशन चला रही है। उत्तराखंड के जंगलों का 2270 हेक्टेयर एरिया और 5 जिले बुरी तरह इफेक्टेड हैं। श्रीनगर और कोटेश्वर से 6000 लोगों को दूसरी जगह भेजा गया है। कई गांवों को खाली कराया गया है। इधर, वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग फैलने से फिलहाल टेम्प्रेचर में कोई चेंज नहीं देखा गया है। राहत की खबर यह है कि उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर बाद बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि यह आग पिछले 89 दिन से लगी हुई है। इससे करीब 3000 एकड़ के जंगल पर असर पड़ा है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement