Uttarakhand fire extends to Himachal, Army starts jungle operation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल पहुंची उत्तराखंड की आग

khaskhabar.com:
हिमाचल पहुंची उत्तराखंड की आग
नई दिल्ली। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग अब हिमाचल तक पहुंच गई है। शिमला की 12 जगहों पर ये आग पहुंच गई है। 50 हेक्टेयर एरिया इसकी चपेट में है। इस बीच, सोमवार को इंडियन एयरफोर्स ने ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है। लो-विजिबिलिटी और धुएं के कारण सुबह ऑपरेशन नहीं हो सका। एयरफोर्स के प्लेन ऊपर से जंगल में पानी गिरा रहे हैं। अभी तक 70 प्रतिशत हिस्से पर काबू पा लिया गया है।   इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की हैदराबाद लैब ने सैटेलाइट इमेज जारी किया है। इसमें खुलासा हुआ है कि कैसे आग 24 घंटे में 4 गुना ज्यादा फैल गई। इमेज में दिख रहा है कि जंगलों में 200 लोकेशन्स पर आग लगी हुई है। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग और फैलती जा रही रही है। राज्य में कम से कम 200 जगहें ऐसी हैं जहां आग लगी हुई है। आग नॉर्दन हिल एरिया में फैल रही है। इस रीजन में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश के 1000 से ज्यादा फायर एक्टिव लोकेशन दिखाई दे रहे हैं। शिमला रीजन के डीएफओ रमन शर्मा के मुताबिक 50 से 60 हेक्टेयर एरिया आग से इफेक्टेड है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement