Advertisement
उत्तराखंड चुनाव 2027: 2022 में उत्तरकाशी जिले की दो सीटों पर भाजपा का हुआ था कब्जा, एक पर निर्दलीय की हुई थी जीत

यमुनोत्री: पिछली बार (2022) यहां के चुनाव परिणाम ने सबको चौंका दिया था क्योंकि इस सीट से पिछली बार निर्दलीय उम्मीदवार संजय डोभाल की जीत हुई थी। उन्होंने कांग्रेस के दीपक बिजलवान को 6,639 वोटों से हराया था। संजय डोभाल को 22,952 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के दीपक बिजलवान को 16,313 वोट मिले थे जबकि इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीदवार केदार सिंह रावत को 10,620 वोट मिले थे। यहां के मतदाताओं ने हर बार एक नया चेहरा चुना है। यहां के मतदाता पार्टी से ज्यादा व्यक्तिगत चेहरे और प्रभाव को देखते हैं।
गंगोत्री: यह सूबे के सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। यह विधानसभा सीट टिहरी गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत आती है। पिछली बार (2022) इस सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। भाजपा के सुरेश सिंह चौहान ने कांग्रेस के विजयपाल सिंह सजवान को 8,029 वोटों से हराया था। सुरेश सिंह चौहान को 29,619 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के विजयपाल सिंह सजवान को 21,590 वोट मिले थे जबकि तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल को 6,161 वोट मिले थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


