Uttarakhand: Cong-BJP appeals in double bench against single bench decision -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड: सिंगल बेंच के फैसले पर कांग्रेस-भाजपा पहुंची डबल बेंच

khaskhabar.com:
उत्तराखंड: सिंगल बेंच के फैसले पर कांग्रेस-भाजपा पहुंची डबल बेंच
नैनीताल। उत्तराखंड में चल रही सियासी उठा-पटक के बीच अब केंद्र सरकार और कांग्रेस दोनों हाईकोर्ट की डबल बेंच का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस 9 बागी विधायकों को विश्वास मत के दौरान वोट देने का अधिकार दिए जाने के खिलाफ अदालत पहुंची है, तो केंद्र सरकार ने हरीश रावत को विश्वास मत हासिल करने का मौका दिए जाने के खिलाफ अपील की है। आज ही दोनों मामलों पर फैसला आने की उम्मीद है। इन्हीं दो फैसलों पर अब हरीश रावत का भविष्य टिका है। इससे पहले नैनीताल हाईकोर्ट की एकल पीठ ने अपने आदेश में हरीश रावत को 31 मार्च तक विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा था, साथ ही कांग्रेस के 9 बागी विधायकों को भी वोटिंग का हक दिया था। मंगलवार को आए एकल पीठ के इस आदेश ने कांग्रेस को थोडी राहत जरूर दी, लेकिन इसने उसकी मुश्किलें भी बढा दीं। केंद्र सरकार के लिए भी यह आदेश मुश्किल भरा हो गया है। यही वजह है कि दोनों डबल बेंच के दरवाजे पर पहुंचे हैं।
केंद्र सरकार का पक्ष रखने के लिए अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी नैनीताल हाईकोर्ट पहुंच गए हैं।जस्टिस यूसी ध्यानी की सिंगल बेंच के फैसले पर कांग्रेस ने खुशी जताई थी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement