Advertisement
उत्तराखंड:रावत सरकार के सामने चुनौतियां!

रावत ने कहा, ‘‘विकास के मामले में सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर काम किया है। ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका लाभ पहाड़ और मैदानी दोनों इलाके के लोगों को मिल रहा है।’’
रावत ने इस दौरान यह भी भरोसा जताया कि इस अंतिम वर्ष में सारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास जारी रहेगा।
उत्तराखंड में 13 मार्च, 2012 को सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस को एक बार अपना मुख्यमंत्री भी बदलना पड़ा। मुख्यमंत्री बदलने में जून 2013 की आपदा भले की तात्कालिक कारण बनी हो, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस में सत्ता संघर्ष और राजनीतिक महत्वाकांक्षा की काफी उठापटक दिखाई दी।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



