उत्तराखंड: हरीश रावत के लिए आज परीक्षा घडी, बोले- बहुमत हमारे साथ
khaskhabar.com:
नई दिल्ली। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच
हरीश रावत के लिए मंगलवार इम्तेहान का दिन है। रावत को आज विधानसभा में
बहुमत सिद्ध करना है। कांग्रेस के नौ बागी विधायक फ्लोर टेस्ट के दौरान वोट
नहीं कर सकेंगे। इसके बाद 70 सदस्यीय विधानसभा में 61 विधायक ही शक्ति
परीक्षण में मत दे सकेंगे। इसके मद्देनजर पूरे देहरादून में धारा 144 लगा
दी गई है। आज शक्ति परीक्षण के चलते विधानसभा परिसर में विधायकों और
विधानसभा कर्मचारियों के अलावा कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। ये लोग भी
विधानसभा परिसर में न केवल पैदल जायेंगे बल्कि इन्हें भी मोबाइल तक ले जाने
की इजाजत नहीं होगी।
उत्तराखंड में आज 11 बजे से 1 बजे तक के लिए
राष्ट्रपति शासन हटा दिया जाएगा। इस दौरान विधानसभा के अंदर वोटों की गिनती
होगी। कोर्ट ने शक्ति परीक्षण के लिए विधानसभा के प्रधान सचिव को
पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मतदान सीलबंद लिफाफे में बुधवार सुबह सुप्रीम
कोर्ट में पेश किया जाएगा। बुधवार सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट इसके बाद
फैसला करेगा।
हरीश रावत का दावा- बहुमत हमारे साथ