Uttarakhand: 4 died after a boulder fell on a vehicle, carrying kaanwariyas on NH 94 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड: चट्टान गिर जाने से चार कांवड़ यात्रियों की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 28 जुलाई 2019 6:04 PM (IST)
उत्तराखंड: चट्टान गिर जाने से चार कांवड़ यात्रियों की मौत
देहरादून। टिहरी-गढ़वाल जिले (tehri garhwal district) में भूस्खलन के दौरान एक चट्टान गिर गई। इसकी चपेट में आने से चार कांवड़ यात्रियों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए ऋषिकेश के एम्स में रेफर कर दिया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि टिहरी के नरेंद्र नगर इलाके से कुछ कांवड़ यात्री एक टाटा सूमो वाहन में सवार होकर ऋषिकेश जा रहे थे। यह सभी कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-94 पर इनके वाहन पर एक चट्टान गिर गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement