Advertisement
उत्तर प्रदेश : दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू

भाजपा ने डॉ. महेश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है जो लगातार दो बार से यहां से जीतते रहे हैं। अभी सपा अपने उम्मीदवार बार-बार बदल रही है। बसपा ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां भाजपा ने अपने सदर विधायक अतुल गर्ग को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। वह 2017 में पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे और प्रदेश सरकार में मंत्री बने थे। कांग्रेस ने डॉली शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह गाजियाबाद से सांसद और मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एआईएमआईएम भी इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


