Uttar Pradesh government strategy ,Sanitation work completed from village to city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तरप्रदेश सरकार की रणनीति रंग लाई, गांव से शहर तक का सैनिटाइजेशन का काम पूरा हुआ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 12:40 PM (IST)
उत्तरप्रदेश सरकार की रणनीति रंग लाई, गांव से शहर तक का सैनिटाइजेशन का काम पूरा हुआ
लखनऊ। कोरोना संक्रमण को कमजोर करने के लिए सैनिटाइजेशन जरूरी है और उत्तर प्रदेश के सभी गांव और शहरों में यह काम करना बेहद जटिल था। लेकिन प्रदेश सरकार की रणनीति से न केवल सेनेटाइजेशन का पहला चरण पूरा हुआ बल्कि सभी 75 जिलों के 58 हजार 808 ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन हो भी चुका है। अब इसका दूसरा चरण पूरा होना है। प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों, नगरों, नगर निकायों और कस्बों में साफ -सफाई, फॉगिंग, कूड़े का निस्तारण, सैनिटाइजेशन और पेयजल आपूर्ति की एक बड़ी चुनौती सामने थी। जिसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ग्राम्य एवं पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 सदस्यों में शामिल मनोज कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम पर ही पंचायतों की साफ-सफाई से लेकर पेयजल आपूर्ति और सैनिटाइजेशन की बड़ी जिम्मेदारी है।
मनोज कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश का हर जनपद सेनिटाइज होने से प्रदेश में कोरोना को हराया जा सकेगा। 22 मार्च से ही प्रदेश में लॉकडाउन था ऐसे में इस दौरान सफाईकर्मियों की कमी भी चुनौतीपूर्ण वक्त था। लेकिन सभी चुनौतियों को पछाड़ते हुए सफाई कर्मियों की कमी से लेकर तमाम सारी कठिनाईयां को दूर करते हुए उन्होंने सैनिटाइजेशन के कार्य को पूरा किया है।
यूपी में अब तक 58 हजार 808 ग्राम पंचायतों में एक चरण सैनिटाइजेशन का कार्य हो चुका है। बता दें कि यूपी में कुल 75 जिले, 97 हजार 607 गांव और 58 हजार 808 ग्राम पंचायतें हैं। इन्हें सैनिटाइजेशन करना बड़ी चुनौती थी।
उन्होंने बताया कि "हर ग्राम पंचायत में होर्डिग्स लगाकर लोगों को जागरुक किया गया। नतीजन सैनिटाइजेशन के कामों ने तेजी पकड़ी और पहले राउंड में सभी हॉटस्पॉट, जिले सेनिटाइज हो गए। प्रदेश सरकार द्वारा सैनिटाइजेशन के लिए अग्निशमन, जल निगम की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभाग द्वारा सभी सफाईकर्मियों को फेस्क मास्क, पीपीई उपलब्ध कराया गया।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement