Advertisement
उत्तर प्रदेश: मेरठ के लोहिया नगर में साबुन फैक्ट्री में विस्फोट ,4 लोगों की मौत

वहीं पड़ोसियों ने बताया कि रिहायशी इलाके में यह फैक्ट्री पिछले छह वर्ष से चल रही थी। वहीं रेस्क्यू के दौरान इमारत का बाकी हिस्सा भी भरभराकर गिर गया, जिसमें एक जेसीबी चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में फैक्ट्री चल रही थी, उसके साथ ही आस पास के दो-तीन मकान और धराशायी हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग घायल हो गए। करीब 3 से 4 किमी तक आस पास के मकान धमाके से हिल गए।
जो मकान धराशायी हुआ है वह किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने किराए पर ले रखा था। पुलिस मौके पहुंचकर छानबीन कर रही है।
(आईएएनएस)
Advertisement
मेरठ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


