Uttar Pradesh, mob violence, -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीड़तंत्र, गुंडई और अराजकता के हवाले उत्तर प्रदेश - रणदीप सिंह सुरजेवाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 दिसम्बर 2018 2:18 PM (IST)
भीड़तंत्र, गुंडई और अराजकता के हवाले उत्तर प्रदेश - रणदीप सिंह सुरजेवाला
जयपुर । यूपी के बुलंदशहर में गोकशी को लेकर हुई हिंसा की घटना के लिए कांग्रेस ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को भीड़ तंत्र, गुंडई और अराजकता के हवाले छोड़ दिया है। योगी खुद चुनाव प्रचार में व्यस्त है, लेकिन पीछे से कानून व्यवस्था की खुले आम धज्जिया उड़ रही है। सुरजेवाला ने कहा कि इस घटना में भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का नाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि यूपी के हालात ऐसे हो गए है कि वहां पर भीड़ तंत्र से पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं है और पुलिस भी भाजपा की गुंडई के आगे बेबस है।
आपको बता दे कि यूपी के बुलंदशहर में गोकशी को लेकर हुई हिंसा में एक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत हो गई थी। इस घटना में अभी तक पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement